{"_id":"d0c063309f9c099547a52cc99622c504","slug":"ninth-class-three-student-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे, नहीं लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे, नहीं लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना क्षेत्र से नौवीं कक्षा के तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों छात्र एक ही स्कूल के विद्यार्थी हैं और घटना से पहले ट्यूशन के लिए अपने घरों से निकले थे। पुलिस ने छात्रों के अभिभावकों की सूचना पर लापता की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिटी थाना के एसएचओ केवल कृष्ण के अनुसार रेजीडेंसी रोड निवासी आरुष सिंह, प्रेम नगर निवासी आसिफ महरूफ और मकसूर अहमद के अभिभावकों ने बताया कि मंगलवार को उनके बच्चे स्कूल से लौटने के बाद ट्यूशन पढ़ने गए थे।
विज्ञापन
रोजाना की तरह जब वे घर नहीं लौटे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। ट्यूशन सेंटर से भी पूछताछ की गई, तो पता चला कि वे पढ़ने के लिए पहुंचे ही नहीं थे।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में शिकायत दर्ज करने के बाद तमाम थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर उनकी तलाश की गई। इस दौरान किसी ने बताया कि ऐसे तीन बच्चों को रेलवे स्टेशन के काउंटर से टिकट खरीदते देखा गया था।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में भी छानबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि तीनों बच्चे दिल्ली की ओर निकले हैं। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने बताया कि छात्र घर से कुछ पैसे लेकर निकले थे।
पुलिस के मुताबिक छात्रों की तलाश के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर छात्रों की तलाश में विशेष टीम भी गठित की जा सकती है। अभिभावकों एवं छात्रों के दोस्तों से भी आवश्यक होने पर पूछताछ की जा सकती है।