{"_id":"579898dd4f1c1bd56021e073","slug":"nia-team-reached-srinagar-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा पकडे़ गए पाक आतंकी को दी गई थी फिदायीन हमले की जिम्मेदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदा पकडे़ गए पाक आतंकी को दी गई थी फिदायीन हमले की जिम्मेदारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी बहादुर से पूछताछ के लिए एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गई है। वह कुपवाड़ा जाकर पाक आतंकी से पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, एनआईए टीम के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले उधमपुर में बीएसएफ की कानवाय पर हुए हमले में पकड़े गए पाक आतंकी नावेद से भी एनआईए ने पूछताछ की थी। पूछताछ में नावेद से मिले तथ्यों तथा बहादुर के बयान से पाकिस्तान को एक बार फिर बेनकाब करने का दस्तावेज तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम दोपहर में श्रीनगर पहुंची। वह कुपवाड़ा में आतंकी के साथ ही मुठभेड़ में पकड़ने वाली टीम के सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। घटनास्थल का दौरा कर घुसपैठ के रास्तों की जानकारी भी लेगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एनआईए टीम की सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी आतंकवाद के मुद्दे पर बात हो सकती है। मंगलवार को पकड़े गए आतंकी ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसका नाम बहादुर अली है और वह लाहौर का रहने वाला है। उसका कोड सैफुल्लाह है।
उसने यह भी बताया कि उसे फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि यह अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसके आकाओं द्वारा उसे कौन से महत्वपूर्ण ठिकाने बताए गए थे, जहां उसे फिदायीन हमला करना था।