{"_id":"5749afb04f1c1b2f2d693528","slug":"nepalese-young-man-brutally-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवक का बेरहमी से कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवक का बेरहमी से कत्ल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 May 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव नगर के नरवाल बाला इलाके में शनिवार तड़के दो कुरियर कर्मियों ने अपने साथी कर्मी के पेट में चाकू घोंप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मूलरूप से नेपाल मौजूदा नरवाल बाला निवासी रवि कुमार (22) उर्फ गुड्डू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के ही दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। घटना को नरवाल बाला, एएफ ट्रेडर्स के गोदाम में ही बने कमरे में अंजाम दिया गया। यहां रवि दोनों आरोपियों के साथ एक ही कमरे में रहता था।
शनिवार को हत्या करने के बाद अंधेरा हटते ही दोनों आरोपी भागने के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे और तीन नंबर प्लेटफार्म से इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के जरनल कोच में सवार हो गए।
विज्ञापन
इससे पहले कि वे स्टेशन छोड़ कर भागने में सफल होते, समय पर आरोपियों के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्लेटफार्म पर खड़ी मालवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उन्हें हिरासत में ले लिया।
त्रिकुटा नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी बनारस निवासी वशिष्ठ (22) और शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी आशीष (20) पुलिस की गिरफ्तर में हैं। इस संबंध में धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को मौके से बरामद कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाकर खून से सने कपड़े और सुबूत के तौर पर अन्य सामान कमरे से सीज कर लिया गया है।
एसपी साउथ सज्जाद सलारिया, एसडीपीओ चंदन कोहली और एसएचओ कुलदीप कुमार मामले में उच्च स्तर की जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुरियर के काम को लेकर उनकी देर रात रवि के साथ बहस हो गई थी।
इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने कमरे में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रवि पर हमला कर दिया। खून से लथपथ रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।