बेहोशी में हुई युवती की मौत की गुत्थी उलझी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकुटानगर, मार्बल मार्केट स्थित एक घर में नौ सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस उलझ कर रह गई है। युवती की मौत से पहले उसे बेहोशी की हालत में घर छोड़कर जाने वाले उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती की मौत ड्रग की ओवरडोज लेने से हुई है, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस युवती के तीन-चार दोस्तों को रोजाना थाने बुलाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने युवती की मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगालना शुरू किया तो कुछ नंबर चौंका देने वाले मिले, लेकिन पुलिस युवती के साथ आखिरी बार मिले दोस्तों की तलाश कर रही है। मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर पुलिस युवती के चार से पांच दोस्तों को रोजाना थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगा है, बावजूद छन्नी हिम्मत के थाना प्रभारी एजाज अहमद वानी संदिग्ध मौत की गुत्थी को जल्द सुलझाने का दावा कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक जांच-पड़ताल में पुलिस की ओर से जुटाई गई जानकारी में यह सामने आया है कि युवती 9 सितंबर को अपने कुछ दोस्तों के साथ कार में बैठकर कर घर से सुबह 8:45 बजे निकली थी, जिसके बाद उसके दोस्त रात आठ बजे उसे बेहोशी की हालत में घर छोड़कर चले गए।
हत्या की आशंका पर डाक्टरों के बोर्ड ने किया था पोस्टमार्टम
युवती का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था, इस दौरान दस अक्तूबर की तड़के युवती की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। उसे जीएमसी ले जाया गया था तो डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया था। फिर पिता ने युवती की मौत किसी द्वारा कुछ खिलाए जाने से होने की बात कहते हुए डीसी से डाक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम की मांग की थी।
इस पर जीएमसी के चार डाक्टरों के बोर्ड ने युवती का पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि डाक्टरों से मिली प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि युवती की मौत ड्रग की ओवर डोज लेने के चलते हुई है। इसके बाद युवती का हार्ट, लीवर और किडनी को जांच के लिए राज्य से बाहर भेजा गया है।