डेढ़ साल के मासूम के साथ चिनाब में कूद गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश की लेकिन नदी में तेज बहाव होने से उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार कसबे के मैत्रा इलाके में गांव से आई एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ चिनाब दरिया नदी में कूद गई।
अचनाक हुआ हादसा लोग रह गए हक्का-बक्का
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीना देवी, पत्नी स्व. सुरजीत सिंह निवासी कबी बुधवार को टाटा सूमो से रामबन पहुंची और सीधे चिनाब में जाकर पहले अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को दरिया में फेंका और फिर खुद भी चिनाब में कूद गई।
जब तक लोग उसको बचाने के लिए दौड़ते मां और बच्चा दरिया में समा चुके थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
जिसके बाद एक पुलिस टीम ने चिनाब दरिया के किनारे उसकी तलाश शुरू की, लेकिन दरिया में आजकल पानी का तेज बहाव होने से उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
पति की मौत के बाद से थी परेशान
खबर लिखे जाने तक पुलिस को महिला द्वारा दरिया में कूदने की वजह नहीं पता चल पाई थी। इस बारे में महिला के परिवार वालों ने बताया कि दो वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी।
उसके बाद से ही वह परेशान रह रही थी। उन्होंने आशंका जताई है कि शायद उसने इसके चलते ही अपनी और अपने बच्चे की जीवनलीला समाप्त कर ली। रामबन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।