फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than a dozen cases of cheating found in jammu

एक दर्जन से ज्यादा ठगी के मामले, रिजल्ट जीरो 

Fri, 11 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 11 Mar 2016 01:50 PM IST
सार

  • 48 घंटों में ठगों ने शहर में तीन वारदातों को अंजाम दिया है।
  • सैनिक कालोनी में एक ठग दंपति का घरेलू सामान सहित कार लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
more than a dozen cases of cheating found in jammu
धोखाधड़ी - फोटो : File

विस्तार


विज्ञापन
शहर में ठगी के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं। करीब तीन माह पहले तरह-तरह से ठगों द्वारा लोगों को अपना शिकार बनाने के मामले सामने आए थे, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि पुलिस इतनी हाईटेक होने के बावजूद ठगों तक नहीं पहुंच पा रही है। 

शहर के अलग-अलग थानों में ठगी के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, लेकिन उनका रिजल्ट जीरो है। ताजा हाल में 48 घंटों में ठगों ने शहर में तीन वारदातों को अंजाम दिया है। दो दिन पहले भाजपा एमएलसी रमेश अरोड़ा ने भी ठगी के मामलों में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


ताजा स्थिति में पक्का डंगा थाना के अंतर्गत इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से लाटरी के नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए। गांधीनगर के एक व्यक्ति से शॉपिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्शीनगर थाना के अंतर्गत जीएमसी अस्पताल के बाहर तीन माह पहले साधु के भेष में दो ठगों ने एक महिला के सोने के गहने चमकाने के नाम पर ठग लिए थे। त्रिकुटानगर थाना के अंतर्गत सैनिक कालोनी में एक ठग दंपति खरीद-फरोख्त के नाम पर पर घरेलू सामान सहित कार लेकर फरार हो गए। 

बस स्टैंड थाना के अंतर्गत इलाके के दो मामले सामने आए थे, इनमें ज्योतिष द्वारा भविष्य बताने के नाम पर ठगी की जाती थी, जिसमें आरोपी को पकड़ लिया गया था, लेकिन दूसरा मामला नौकरी दिलाने का था। इस मामले में छानबीन जारी है। 


गांधीनगर नगर में दो वर्ष पहले मोबाइल इंटरनेट की सर्विस देने के नाम पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लाखों रुपये ठग लिए। इसमें जम्मू कश्मीर के अलग-अलग जिलों के लोग शिकार हुए थे। जानीपुर में मिलीभगत के साथ किसी की जमीन अपने नाम करने का मामला दर्ज हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed