फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   molestation case filed against principal

निजी स्कूल का प्रधानाचार्य करता था छात्रा से छेड़छाड़

Mon, 25 Jan 2016 10:50 AM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
molestation case filed against principal

एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा अरनिया क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वह दसवीं की छात्रा है। आरोपी प्रधानाचार्य स्कूल में ही छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ाता था।

विज्ञापन


तीन दिन पहले उसने ट्यूशन के बाद बाकी विद्यार्थियों को घर जाने के लिए कह दिया, लेकिन छात्रा को ओवरटाइम पढ़ाने की बात कह कर रोक लिया। अन्य विद्यार्थियों के जाते ही प्रधानाचार्य ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा किसी तरह बचकर घर पहुंची।
विज्ञापन


आरोपी की हरकत से भयभीत छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। तीन दिन लगातार स्कूल जाने से मना कर देने से उसकी मां ने उससे कारण पूछा। इस पर छात्रा ने सारी घटना बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के सदस्यों ने अरनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के बयान लिए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी और छात्रा एक ही गांव के रहने वाले हैं।

चेकअप कराने के नाम पर करता था छेड़छाड़

molestation case filed against principal

बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में युवती को डाक्टर के पास दिखाने के नाम पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवती अपने मामा के साथ गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में उपचार कराने के लिए आई हुई थी। उसका मामा उसके लिए पंजीकरण की पर्ची कटा रहा था।

तभी माहौर का रहने वाला जाकिर हुसैन युवती के पास पहुंचा। उसने युवती से कहा कि वह उसे डाक्टर के पास ले जाएगा। यह कह कर वह उसे जीएमसी की एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने चिल्लाना शुरू कर दिया। एसएचओ अश्विनी कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed