फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Miscreants vandalized After Hizbul terrorist Harun Wani killed in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः हिजबुल आतंकी हारुन वानी के मारे जाने के बाद शरारती तत्वों ने मचाया उत्पात

Fri, 17 Jan 2020 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized After Hizbul terrorist Harun Wani killed in jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में डोडा के गुंदना इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हारुन अब्बास वानी को दफना दिया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से डोडा में धारा 144 भी लागू की गई थी।

विज्ञापन


वहीं दोपहर के समय कुछ शरारती तत्वों ने प्रदर्शन किया और बस अड्डा के नजदीक दुकानों में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक शरारती तत्व फरार हो चुके थे। डोडा में दिन भर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखे गए।  
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में किश्तवाड़ में संघ और भाजपा नेताओं का हत्यारा हिजबुल मुजाहिदीन का टाम कमांडर मारा गया था। सुरक्षाबलों को इसकी लंबे समय से तलाश थी। लंबे समय से वह किश्तवाड़ व भद्रवाह में सक्रिय था। हारुन वानी पर करीब 15 लाख रुपये इनाम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी को मारने के बाद बुधवार शाम के समय शव को परिवार के हवाले कर दिया गया था। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे घट इलाके में ही आतंकी को दफना दिया गया। आतंकी घट इलाके का ही रहने वाला था और उसने एमबीए की थी। वहीं दोपहर करीब 12 बजे कुछ शरारती तत्व प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए और बस अड्डा के नजदीक दुकानों में तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

दूसरे आतंकी को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन जारी

इसी बीच सुरक्षाबलों को इसकी सूचना मिल गई तो सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तोड़फोड़ करने वाले मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने इसको लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आतंकी को दफनाए जाने के लिए पूरे डोडा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

शहर में दाखिल होने वाले स्थानों पर कड़ी जांच की जा रही थी। वाहनों को तलाशी के बाद ही शहर के अदंर भेजा जा रहा था। वहीं बुधवार को मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे आतंकी को पकड़ने के लिए दूसरे दिन भी जंगलों में सर्च आपरेशन को जारी रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed