{"_id":"589759134f1c1bce22e819f2","slug":"mini-bus-got-accident-due-to-tire-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":" बस पलटने से 7 यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस पलटने से 7 यात्री घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बस पलटने से सात यात्री घायल
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के समीप बिलावर-कठुआ मार्ग पर गनीर बावली के पास मिनी बस पलटने से उसमें सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी महानपुर में लाया गया। प्राथमिक उपाचार के बाद एक को जीएमसी जम्मू, जबकि अन्य छह को जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिनी बस (जेके08बी-7491) बिलावर से महानपुर आ रही थी। गनीर बावलीके पास मिनी बस का पिछला टायर फटने से गाड़ी संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। मिनी बस के पलटने से उसमें सवार ईशर दास(65) निवासी बनहोड़, राजकुमार(26) निवासी डांबरा, मानवी शर्मा(26) निवासी डांबरा, प्रेम लता(42) निवासी बनहोड़, अनुराधा(35) निवासी भड्डू, अनीता(40) निवासी देवल, रणधीर सिंह(44) निवासी देवल गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पीएचसी महानपुर लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार निवासी डांवरा को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य छह को जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला फरार चालक और सहचालक की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन