पाकिस्तान के एबटाबाद में आतंकियों की अंडर वाटर ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदानों और पहाड़ों से घुसपैठ में नाकाम होने वाले आतंकी अब पानी से घुसपैठ करने की साजिश रच रहे हैं। इसमें पाकिस्तानी सेना और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकियों का साथ दे रही है। इसके लिए बाकायदा आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
पाकिस्तान के एबटाबाद में पाक की बलूचिस्तान बटालियन में आतंकियों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है। एबटाबाद वही जगह है, जहां अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मारा था। भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास इसके पुख्ता इनपुट पहुंचे हैं।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एबटाबाद में पाकिस्तान की 10 बलूचिस्तान बटालियन तैनात है। यहां पर लश्कर-ए-तईबा, हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद के करीब 200 आतंकियों को अंडर वाटर ट्रेनिंग दी जा रही है।
बलूचिस्तान बटालियन में आतंकियों की ट्रेनिंग
ट्रेनिंग में आतंकियों को नदी-नालों के भीतर से घुसने का परीक्षण दिया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि नदी-नालों में कितना पानी हो, तो वे घुसपैठ कर सकते हैं। यदि पानी कम हो तो कैसे जा सकते हैं। दरअसल, जम्मू कश्मीर की एलओसी और आईबी से तकरीबन 500 ऐसी जगह हैं, जहां से नदी-नाले पाकिस्तान में जाते हैं।
इनमें चिनाब दरिया और जम्मू की तवी नदी, राजोरी जिले की मनावर तवी, सांबा जिले की बसंतर तवी और कठुआ जिलों के कई छोटे-मोटे नाले पाक में जाते हैं। पिछले काफी समय से आतंकियों की ओर से लगातार एलओसी और आईबी से घुसपैठ की कोशिश हुई है, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया।
यही कारण है कि आतंकी अब घुसपैठ के लिए पानी से घुसपैठ करने की साजिश रच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में भी आतंकी समुद्र से होकर मुंबई पहुंचे थे।