{"_id":"588c77fb4f1c1ba333cf7777","slug":"man-died-after-accident-with-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 28 Jan 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर हुई मौत
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू क्षेत्र में प्वाइंट 89 के करीब दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक राहुल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा मरालिया मीरां साहिब का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे पठानकोट की तरफ से दुर्ग एक्सप्रेस आ रही थी।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे क्रासिंग को पार करते समय राहुल ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को हादसे की जानकारी दी। इतनी सुबह राहुल रेलवे ट्रैक के पास क्या करने गया था, रेलवे पुलिस इस बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगता है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शव गृह में पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन