{"_id":"b4f709443ad708641c53b2297d45e278","slug":"lightning-struck-on-mother-daughter-in-pancheri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी पर गिरी आसमानी बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी पर गिरी आसमानी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Feb 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचेरी मार्ग पर बुधवार की दोपहर को बिजली गिरने से मां-बेटी घायल हो गईं। दोनों पेड़ के नीचे खड़ी थी और मेटाडोर का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पट्टी निवासी चंचला देवी (38) और उनकी बेटी रेखा (18) दोपहर करीब तीन बजे उधमपुर आने के लिए मेटाडोर का इंतजार कर रही थी।
बारिश होने के कारण दोनों पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान बादल गरजे और बिजली कड़की। बिजली सीधे पेड़ पर गिरी। देखते ही देखते पूरा पेड़ झुलस गया।
विज्ञापन
इस दौरान मां और बेटी भी बिजली की चपेट में आ गईं। उन पर पेड़ की टहनियां भी गिरीं। दोनों को गहरी चोटें आई हैं। जोर से धमाके की आवाज के कारण लोग सहम गए।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेखा देवी के सिर पर गहरी चोटों के कारण उनहें जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि चंचला देवी का उपचार उधमपुर में जारी है।
इसके पहले मंगलवार को बिजली गिरने से रिट्टी में संसार चंद के घर में पानी की टंकी फट गई। मकान की दीवारों में दी दरारें आई हैं। पिछले 15 दिनों में बिजली गिरने की जिले में यह तीसरी घटना है।