धोखाधड़ी: बिकी हुई जमीन दोबारा बेच डाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानाचक्क थाना के अंतर्गत इलाके में पहले से बिकी हुई जमीन को दोबारा से बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शामाचक्क निवासी करतार चंद ने इलाके में कुछ लोगों से जमीन खरीदी थी। एक दिन जब वह अपनी जमीन पर किसी काम से गए तो वहां पर कुछ अन्य लोग आए और जमीन उनकी होने का दावा करने लगे। इसके लिए उन्होंने जमीन के कागज उनके पास होने का दावा भी किया।
इस पर जब करतार चंद ने जमीन बेचने वाले लोगों से इसके बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत कानाचक्क थाने में दी, तो पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जमीन किसकी है, किसकी नहीं है, इस संबंध में बारीकी के साथ जांच की जा रही है।