फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lady doctors commit suicide by hanging

महिला डाक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 22 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
lady doctors commit suicide by hanging

शहर के पॉश इलाके गांधी नगर में वेटरनरी महिला डाक्टर ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने शाम को अपने कमरे में ऐसा किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पंखे से दुपट्टे को बांध कर कुर्सी रखकर महिला डाक्टर ने फंदा लगाया। मृतका नेहा मन्हास (25) गांधी नगर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


एसएचओ गांधी नगर बिशनेश कुमार का कहना है कि कुछ समय पहले ही डाक्टर ने अपनी वेटनरी डाक्टर की पढ़ाई खत्म की थी। हालांकि शुरुआती मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिर भी पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कसबे के वार्ड नंबर छह में शनिवार दोपहर को एक निजी चालक अपने ही कमरे में पंखे से लटकता मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर दो बजे के करीब जसविंद्र सिंह (28) ने अपने आपको एक  कमरे में बंद कर लिया और जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों को शक हुआ। जिस पर परिवार वालों ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो युवक पंखे से फंदा लगाकर लटक रहा था।


परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर युवक को नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए जीएमसी लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार था और मृतक की शादी चार महीने पहले हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed