लालच देकर किशोर का किया अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुज्जर नगर इलाके में एक युवक ने किशोर को लालच देकर उसका अपहरण कर लिया। किशोर आमीर हुसैन 27 जनवरी से लापता है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। यासीर के पिता मूलरूप से डलवा, गूल मौजूदा गुज्जर नगर निवासी मोहम्मद आमीन को जब पता चला कि इलाके में रहने वाले यासीर (पौनी पार्क रियासी) ने उनके बेटे का अपहरण किया तो उन्होंने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद आमीन ने बताया कि वह सर्दी में जम्मू आकर रहते हैं। यहां वह अपने परिवार के साथ आए थे। उनका बेटा आमीर हुसैन भी उनके साथ आया था। 27 जनवरी को वह रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए गया, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।
इस दौरान तलाश जारी रखते हुए मोहम्मद आमीन को पता चला कि उनके बेटे को यासीर नाम का युवक लालच देकर अपने साथ ले गया, जो कि गुजर नगर में ही रहता है। तभी उन्होंने इसकी शिकायत गुजर नगर पुलिस को दी, तो पुलिस ने यासीर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
इसके साथ ही आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। आमीर को लापता हुए आज पांच दिन हो जाएंगे। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।