{"_id":"350461fe00cf1a0738480fa66e1834e5","slug":"justice-for-rape-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए महीनों से चक्कर काट रही है रेप पीड़िता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्याय के लिए महीनों से चक्कर काट रही है रेप पीड़िता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Oct 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक माह से पुलिस थाने के चक्कर काट काट कर भी जब किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो मजबूर होकर दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने डीआईजी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीआईजी से मिलने आई पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि 22 सितंबर को जब किशोरी पशुओं को चराने के लिए गई थी, तो वहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी मां ने किशोरी के साथ पुलिस थाने में जाकर इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन एक माह बाद भी पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा और न ही कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
किशोरी की मां के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले उनके पति की मौत हो गई थी। परिवार में कोई और नहीं है। अकेली मां अपनी पांच बेटियों के साथ रह रही है।
उसने डीआईजी से इस मामले में कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए राजोरी पुंछ रेंज के डीआईजी पुलिस अशोक कुमार अत्री ने क्षेत्र के एसएचओ को लिखित निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह तीन दिन में इस मामले में कार्रवाई कर उनके पास रिपोर्ट पेश करें।