{"_id":"56fa1b724f1c1b7e2af0011d","slug":"jammu-it-sell-arrest-three-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर समुदाय को लेकर तस्वीरें अपलोड करने पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर समुदाय को लेकर तस्वीरें अपलोड करने पर बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Mar 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक समुदाय से संबंधित चित्र अपलोड करने का मामला सामने आया है। समुदाय के सचिव की ओर से पुलिस में इसे लेकर शिकायत करने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीनों के अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने शहर के मुट्ठी इलाके से तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपियों पर 295 ए, आईटी एक्ट में 66 ए और 67 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एसएपी साउथ शहजाद सलारिया का कहना है कि कुछ युवकों ने एक समुदाय से जुड़ी कुछ तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद समुदाय के सचिव की ओर से शिकायत की। पुलिस ने इसके आधार पर तीन को पकड़ कर गांधी नगर थाने ले जाया गया। आईटी सेल में उनसे पूछताछ होगी।
विज्ञापन