{"_id":"58946bc04f1c1bda22e7ff07","slug":"investigation-going-on-in-anita-sucide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर अनीता के कमरे में फिर पहुंची पुलिस, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेजर अनीता के कमरे में फिर पहुंची पुलिस, जांच जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
मेजर अनिता की खुदकुशी का मामला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर अनीता की मौत मामले में आरोपी मेजर अनूप पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो गई है। एक बार फिर से पुलिस ने मेजर अनीता के क्वार्टर में पहुंचकर क्राइम सीन को देखने की कोशिश की। पुलिस उसी कमरे में पहुंची, जहां अनीता ने पिस्तौल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की थी।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस ने सेना के अधिकारियों से भी पूछताछ की है। शुक्रवार को मेजर अनीता का परिवार भी जम्मू आएगा, जहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने मेजर अनूप के खिलाफ दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाने और अनीता के पूर्व पति पर उसे फालतू में तंग करने का केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस खुदकुशी के मामले में करीब एक माह की जांच के बाद राजोरी में तैनात मेजर अनूप के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी मेजर अनूप पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की तरफ से अभी तक सेना को कोई पत्र नहीं लिखा गया है, जिसमें अनूप को उनके हवाले करने के लिए कहा जा सके। उक्त अफसर भी सेना में मेजर रैंक पर तैनात है। ऐसे में पुलिस अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रही है। और सबूत जुटाने के लिए थानेदार ने वीरवार को सेना के अफसरों से मुलाकात की। इसके अलावा घटनास्थल को भी देखा है।