{"_id":"589467cf4f1c1bf340e80ef6","slug":"ib-officer-found-dead-in-suspecious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में संदिग्ध हालात में मृत पाया गया IB अधिकारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में संदिग्ध हालात में मृत पाया गया IB अधिकारी
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
आईबी अधिकारी का शव बरामद
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के शिवपोरा इलाके में आईबी के एक अधिकारी को वीरवार को उसके क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। इनकी शिनाख्त विनोद राम जोशी के रूप में हुई है जो श्रीनगर में डीएसपी के पद पर तैनात थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वीरवार की सुबह उन्हें शिवपोरा इलाके में स्थित अपने क्वार्टर में बेहोश पाया गया। तुरंत उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों नेे मृत लाया गया घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन