फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   husband fed phenyl his wife for dowry

पति ने दहेज के लिए पत्नी को पिलाया फिनायल

Tue, 09 Dec 2014 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 09 Dec 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
husband fed phenyl his wife for dowry

सख्त कानून बनने के बाद भी दहेज लोभी आज बहुओं को प्रताड़ित करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। दो दिन पहले सिटी थाने में महिला के पति और उससे ससुरालियों के खिलाफ दहेज मांगने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति दीपक गुप्ता को गिरफ्तार करके उसे रिमांड पर लिया है, जबकि अन्य ससुराल के लोग अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फिनायल पिलाने की घटना के  बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहाड़ियां मोहल्ला निवासी पायल गुप्ता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की भूख पूरी न होने पर जबरन फिनायल पिला दी थी, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई थी, किसी तरह शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो पायल गुप्ता ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। एमएलसी बनने के बाद पीसीआर से पुलिस को मैसेज गया तो सिटी थाना के जांच अधिकारी को महिला ने बयान दिया कि ससुरालियों की ओर से दहेज लाने की मांग पूरी नहीं कर पाने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या करनी चाही है। पायल गुप्ता के मुताबिक चार साल पहले उसकी दीपक गुप्ता के साथ शादी हुई थी, उनकी एक ढाई साल की बच्ची भी है।


शादी के कुछ दिन के बाद ही ससुरालियों ने दहेज कम लाने के ताने मारने शुरू कर दिए थे, जबकि वह हर बार यही कहती रही कि पिता ने हैसियत के मुताबिक जो हो सका दे दिया, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना नहीं रुकी।

उसके साथ मारपीट भी की जाती रही है। रविवार को तो उन्होंने इंसानियत की सभी हदें पार कर दीं। उसे जबरन फिनायल पिलाकर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed