{"_id":"9f09ba14877e6f20d21b837ed5bbfdac","slug":"head-chopped-dead-bodys-mystery-still-unsolved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कटी लाशों की गुत्थी अब भी अनसुलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर कटी लाशों की गुत्थी अब भी अनसुलझी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पंजग्राई के पास एक मिली सिर कटी लाश का मामला सुलझ नहीं पाया। पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन
लेकिन चेहरे का हालत बिगड़ी होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही। रविवार को पुलिस ने मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास जांच की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शनिवार को नगरोटा पुलिस ने धड़ से अलग किए गए सिर को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बरामद किया था। साफ-साफ हत्या का मामला दिखने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी इस मामले पर धारा 174 के तहत ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं रेलवे स्टेशन पर भी तीन दिन पहले मिले सिर कटे शव का कोई अता पता नहीं। शव को अभी पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा हुआ है। पुलिस इसे लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।