फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   girl kidnap from mahamaya forest

जंगल घूमने गए प्रेमी की पिटाई, प्रेमिका किडनैप

Mon, 25 Jan 2016 10:34 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
girl kidnap from mahamaya forest

महामाया के जंगलों की तरफ घूमने निकले एक प्रेमी जोड़े पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली और युवती को किडनैप कर ले गए। हमलावर युवक की बाइक छीन कर भी ले गए।

विज्ञापन


घायल युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। देर रात तक युवती की उक्त क्षेत्र में तलाशी चल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इसे लेकर 366, 382, 323 और 341 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में पहुंचे एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवक उसकी प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर भाग गए

girl kidnap from mahamaya forest

बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ घूमने गया हुआ था। तभी कुछ अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और उसको पीटना शुरू कर दिया। दो युवक उसकी प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर भाग गए। उसको मारपीट कर फेंक दिया।

खबर मिलते ही एसडीपीओ ईस्ट चंदन कोहली और एसएचओ बाग-ए-बाहु महामाया जंगलों में पहुंचे। जहां मामले की जांच की गई। कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed