फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gangwar in jammu, youth beaten to death

जम्मू में गैंगवार, युवक को अधमरा किया

Wed, 13 May 2015 12:51 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
gangwar in jammu, youth beaten to death

जम्मू के मीरां साहिब के सिंबल में मंगलवार को गैंगवार में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या सहित कई अन्य मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घायल युवक पर भी एक साल पहले हत्या के आरोप में मामला दर्ज है, जबकि आरोपी युवक भी नशे के कारोबार और अन्य तरह की आपराधिक घटनाओं में शामिल हैं। हालांकि अभी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरएस पुरा के वार्ड नंबर 13 में रहने वाला सनी सिंबल के वार्ड नंबर चार में रहने वाले हैपी के पास कुछ युवकों को मारने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वे आपस में बात कर ही रहे थे कि उनके पास अचानक एक जिप्सी और कार आकर रुकी। इसमें से उतरे आधा दर्जन युवकों ने सनी और हैपी पर टोकों से हमला कर दिया।

फिर सनी को जमकर पीटा गया

gangwar in jammu, youth beaten to death

हैपी मौके से भागने में कामयाब हो गया, लेकिन सनी वहीं पर गिर पड़ा। युवकों ने सनी को कई बार टोकों से गोंदा और खून से लथपथ छोड़ कर भाग गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ मीरां साहिब उमेश नाग का कहना है कि आरोपियों पर धारा 307, 147, 149 और 4/25 आर्म्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों में सोनू, दिलबाग, बिट्टू और बड्डू शामिल हैं। इनमें से दिलबाग और सनी के बीच पहले भी लड़ाई हुई है।

तब सनी ने दिलबाग पर हमला किया था। सनी के खिलाफ हत्या की साजिश के आरोप में मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस के अनुसार पूरे घटनाक्रम में शामिल युवक नशे के कारोबारी और आपराधिक छवि वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed