{"_id":"579a569a4f1c1b1a4f21ed36","slug":"friend-killed-his-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीट कर दोस्त की जान ले ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीट-पीट कर दोस्त की जान ले ली
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी हाई स्कूल सिंबल कैंप में एक युवक ने अपने ही दोस्त की छाती पर इतने मुक्के मारे कि उसकी जान चली गई। वार्ड नंबर-1 सिंबल कैंप में रहने वाले गुरदीप सिंह (17) ने बुधवार देर रात को जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मीरां साहिब पुलिस ने आरोपी कुलविंद्र सिंह (18) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस ने गुरदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार के हवाले कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि कुलविंद्र सिंह भी वार्ड नंबर एक का रहने वाला है। सरकारी हाई स्कूल सिंबल कैंप में बुधवार को दोनों हाकी का मैच खेल रहे थे कि इसी दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में बहस हो गई और झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
दोनों में मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुलविंद्र सिंह ने गुरदीप सिंह की छाती पर मुक्के मारे और जिससे गुरदीप के सीने पर दर्द होने लगा और वह जमीन पर गिर गया। तभी कुलविंद्र मौके से भाग गया।
अन्य दोस्तों ने गुरदीप के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने गुरदीप को जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। देर रात को गुरदीप सिंह ने जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी अभी फरार है।