फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ?four injured in road accident

ट्रक और कार में टक्कर, 4 घायल

Mon, 11 Aug 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 11 Aug 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
?four injured in road accident
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टमाटर मोड़ के पास एक ट्रक और आल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


भद्रवाह से जम्मू की तरफ जा रही कार और जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहे ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान कार में सवार सभी घायल करीब पंद्रह मिनट तक कार में ही फंसे रहे। उन्हें स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत से निकाल कर एक टाटा मोबाइल गाड़ी में लाद कर चिनैनी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार  देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घायलों में भद्रवाह के टेक राज, सपना देवी, मंजीत सिंह और सचिन शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed