{"_id":"6142ca0f8ebc3ece454fa51c","slug":"former-terrorist-arrested-by-kishtwar-police-after-12-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को बड़ी कामयाबी: किश्तवाड़ में पूर्व आतंकी गिरफ्तार, 12 साल से था फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस को बड़ी कामयाबी: किश्तवाड़ में पूर्व आतंकी गिरफ्तार, 12 साल से था फरार
Thu, 16 Sep 2021 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:07 AM IST
सार
आतंकी 12 साल से फरार चल रहा था। वह एक मामले में वांछित था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह 12 साल से फरार चल रहा था। उसकी पहचान किश्तवाड़ के बुधर, बोजवाह निवासी नजीर अहमद के रूप में हुई है। वह एक मामले में वांछित था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विशेष सूचना पर बोंजवाह इलाके में पुलिस पोस्ट ज्वालापुर की विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह बंदराल की देखरेख में सब इंस्पेक्टर मोइन खान के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार को ही सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन