{"_id":"575978834f1c1b6e409c5af4","slug":"fire-in-rrl-lab-second-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरएल लैब की दूसरी मंजिल में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरआरएल लैब की दूसरी मंजिल में आग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 09 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाल रोड स्थित आरआरएल लैब की दूसरी मंजिल में वीरवार को अचानक आग लग गई। इससे लैब के अंदर अफरातफरी मच गई। इस घटना में बाटनी सेक्शन लैबोरेटरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि एसी में आग लगने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर गांधीनगर फायर स्टेशन से दो दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।
जानकारी के मुताबिक कनाल रोड स्थित आरआरएल लैबोरेटरी में दूसरी मंजिल में 3:30 बजे आग लग गई। एसी से निकली आग को रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा था। तभी पुलिस कंट्रोल रूम (फायर) को सूचना दी गई तो गांधीनगर स्टेशन से दो दमकल वाहनों को भेजा गया।
मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि लैब में बने ट्रिप्पल आईएम की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। वहां बाटनी सेक्शन लैब थी। एसी की आग फैलने से लैब में रखा सारा प्लांट मैटीरियल जलकर राख हो गया। ग्लास, रिफाइनल प्लास्टिक सहित अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। दमकल वाहनों के पहुंचने से पहले लैब के सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन यह इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन
दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर करीब बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने किसी को अंदर जाने नहीं दिया। लैबोरेटरी के आसपास लोग घरों की छतों पर चढ़े थे और आग बुझाने के लिए चल रहे राहत कार्य को देख रहे थे। बमुश्किल के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।