फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fake DSP was robs money on highway

फर्जी DSP बन रात को हाईवे पर ढाता था कहर

Thu, 04 Dec 2014 07:31 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
fake DSP was robs money on highway

डीएसपी की वर्दी, हाथ में डंडा और इलाके में दबंगई। फिल्मी स्टाइल से लोगों के बीच दहशत पैदा करने वाले फर्जी डीएसपी को आखिरकार पुलिस ने काबू कर लिया। बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में रहने वाला मुश्ताक अहमद सियाल डीएसपी की वर्दी पहन नेशनल हाईवे पर रात के समय अकसर कहर ढाता था।

विज्ञापन


इसी दौरान वह छन्नी हिम्मत पुलिस के घेरे में आ गया। पहले तो उसने एसएचओ के सामने भी अपनी अफसरी का रौब दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन एसएचओ ने जब उसकी धुनाई की तो वह लाइन पर आ गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश में जुटी है। साथ ही जिस वाहन पर वह फिल्मी स्टाइल से दबंगई दिखाता था, उसकी भी खोज की जा रही है। नकली डीएसपी ने पुलिस को बताया कि उसने श्रीनगर से उक्त वर्दी सिलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर से सिलवाई थी पुलिस की वर्दी

fake DSP was robs money on highway

मिली जानकारी के अनुसार शाम ढलते ही अकसर सियाल डीएसपी के स्टार लगी वर्दी पहनकर नेशनल हाईवे बाईपास पहुंचता था और लोगों को धमकाता था। साथ ही वाहन चालकों से रंगदारी भी वसूलता था। पुलिस अफसर मानकर लोग शिकायत करने की बजाए उसकी रंगदारी झेलते रहे।

इसी दौरान किसी ने पुलिस को अफसर की दबंदई की जानकारी दे दी। छन्नी हिम्मत एसएचओ एजाज वानी ने स्टेडियम मोड़ के पास विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान डीएसपी की वर्दी में सियाल वहां पहुंचा। सामने एसएचओ को देख अपनी वर्दी का रौब झाड़ने की कोशिश की।

एसएचओ वानी के अनुसार उन्हें इसकी पहले से जानकारी मिली थी। उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया। पहले तो वह खुद को अफसर बताता रहा। लेकिन जब पुलिस के डंडे पड़े तो वह लाइन पर आ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

छन्नी हिम्मत के एसएचओ वानी के अनुसार अभी पुलिस उसके साथियों के बारे पूछताछ कर रही है। साथ ही जिस वाहन पर वह निकलता था, उसकी भी तलाश की जा रही है। वह लोगों के अलावा अपने रिश्तेदारों को भी धमकाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed