फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   extortion call in filmy style

हेलो मैं जफर सुपारी बोल रहा हूं...

Tue, 28 Oct 2014 07:58 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
extortion call in filmy style

जम्मू श्रीनगर हाईवे पर उत्तरी कमान मुख्यालय के नजदीक फिल्मी स्टाइल से रंगदारी मांगने वाले एक स्थानीय युवक अंकुश को पुलिस ने दबोचा है। जफर सुपारी के नाम से युवक ने प्रतिष्ठित हाईवे गन हाउस के मालिक को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उनका पेट्रोल पंप, गन हाउस और शराब की बार को उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन


बच्चों को अगवा करने की भी धमकी दी। उधमपुर में इस तरह का पहला मामला है। पकड़ा गया युवक नजदीक ही एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी में काफी समय से काम करता है। कई दिनों से वह शाह की रैकी कर रहा था।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप, गन हाउस और बार से रोजाना लाखों रुपये की कलेक्शन लेकर मालिक को रोज देखने के बाद ही आरोपी युवक के दिमाग में आपराधिक योजना सूझी। जिस सिम से उसने फोन किया, उसकी भी जांच जारी है और पता किया जा रहा है कि सिम किसके नाम से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेग में कुछ रुपये और अखबार डाले

extortion call in filmy style

हाईवे गन हाउस के मालिक मुन्ना शाह के अनुसार सोमवार की सुबह नौ बजे एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी के नंबर से फोन आया। कहा गया कि वह पांच पेटी (पांच लाख) तैयार रखें। लगातार फोन पर संपर्क और एसएमएस के बाद मंगलवार को बीरमा पुल पर पांच लाख से भरा बैग रखने को कहा।

धमकी यह दी गई कि अगर पांच पेटी नहीं दी गई, तो वह बच्चों को अगवा भी कर लेगा और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी उड़ा देगा। फोन करने वाले ने फिल्मी अंदाज में कहा कि वह जफर सुपारी बोल रहा है। दो तीन बार आने के बाद पुलिस को सूचना दी।

ऐसे चढ़ गया हत्थे

पुलिस ने सादा वर्दी में जवानों को भेजा। एक बेग लेकर उसमें कुछ रुपये और अखबार डाले। सामने ही प्राइवेट मोबाइल कंपनी की दुकान से आरोपी पूरी कार्रवाई देख रहा था। उसने एक बार फोन पर यह भी कहा कि मुन्ना शाह सेना और पुलिस को बुला लिया है।

बेग को बीरमा पुल पर रखने के बाद आरोपी ने बैग उठाया तो पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। रैंबल पुलिस ने अंकुश को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट, फिरौती मांगने, धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

सलमान की फिल्म से सूझा फितूर

extortion call in filmy style

पकड़े गए युवक अंकुश निवासी हाउंसिग कालोनी उधमपुर ने पूछताछ में बताया कि वह सलमान खान का फैन है। टीवी चैनलों में एक फिल्म को देखकर उसने भी अपना नाम जफर सुपारी बोलकर फिरौती मांगने का प्रयास किया। गर्भ नाम की इस फिल्म में भी विलन जफर सुपारी के नाम से फिरौती मांगता हुआ दिखाया गया है।

आरोपी युवक 20-22 साल का है। वह प्रोफेशनल है या नहीं, इसकी जांच जारी है। इतना साफ हो पाया है कि युवक ने किसी अन्य पार्टी को रुपये देने थे। पार्टी के दबाव के कारण ही उसने फिरौती की साजिश की।

वह जिस मोबाइल कंपनी में काम करता है, उसी का सिम इस्तेमाल किया है। कई नाम से अलग-अलग सिम जारी करने के मामले में मोबाइल कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी कि सिम का वेरीफिकेशन की गई है कि नहीं।
मो. सुलेमान चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed