{"_id":"09683afa4b30ae54603f26eb39fddfcf","slug":"ex-army-captain-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेना के पूर्व कैप्टन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सेना के पूर्व कैप्टन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-अखनूर मार्ग पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे सेना के पूर्व कैप्टन कमल नयन शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पूर्व कैप्टन निवासी सुंदरबनी मौजूदा समय करण पैलेस के पास रहते थे। वह आर्मी स्कूल दोमाना में कार्यरत थे। दोमाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ आरपीसी की धारा 304 ए में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कमल नयन करण पैलेस के पास सड़क पार कर रहे थे। इस बीच दोमाना की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते वह सड़क पर दूर जा गिरा। इसके साथ ही मोटरसाइकिल पर सवार युवा भी सड़क पर जा गिरे। लोगोें ने घायल कमल नयन को उठा कर उसे जीएमसी पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन