{"_id":"1bf8504177bd83b05417bcf03d9182d7","slug":"eight-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटने से बच्चे सहित सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो पलटने से बच्चे सहित सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 26 Aug 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
कठुआ के मुख्य मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज तेज रफ्तार में चल रहे आटो के पलटने से उसमें सवार सात व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन से शहर की तरफ आ रहा आटो ब्लाक विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर दोपहर को पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आटो तेज गति में था जो सड़क पर अचानक बेकाबू होकर पलट गया। आटो में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों में शामिल 40 वर्षीय कैलाशो देवी निवासी लखनोट नगरी, 52 वर्षीय सतपाल निवासी लखनोट नगरी, 2 वर्षीय सुनील कुमार निवासी बडाला, 32 वर्षीय अंजू बाला निवासी बडाला, 35 वर्षीय अंजू बाला निवासी वार्ड दो कठुआ, 60 वर्षीय पुष्पा निवासी चन्नग्रां और 18 वर्षीय अनीता निवासी वार्ड चार कठुआ को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कठुआ के मुख्य मार्ग पर अमूमन वाहनों की रफ्तार ज्यादा रहती है। इसमें दो पहिया वाहनों से लेकर बड़े वाहन हवा से बातें करते गुजरते हैं। रफ्तार पर नियंत्रण के लिए शहर में कहीं पर भी कोई व्यवस्था नजर नहीं आती जिसकी वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं।