फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drunken youths trying aerial firing

नशे में धुत्त युवकों ने हवाई फायर कर मचाया हड़कंप

Wed, 13 Jan 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Jan 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
drunken youths trying aerial firing

शहर के बट्टलबालिया इलाके में सोमवार देर रात को तीन युवकों ने हवाई फायरिंग की और जमकर हुड़दंग मचाया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


फायरिंग सुन कर सेना भी मौके पर पहुंच गई। हुड़दंग करने वाले तीन युवकों को दबोच लिया गया। उनसे एक पिस्टल बरामद की गई। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे बट्टलबालियां के रहने वाले सौरभ शर्मा, राक्सी शर्मा और रोहित फोरलेन राजमार्ग पर पहले जमकर शराब पी और फिर नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो तीनों जोर-जोर से चिल्लाते रहे। फिर तीनों में से एक ने पिस्टल निकाल कर हवाई फायर करना शुरू कर दिया। फायर की आवाज सुनने के बाद बट्टलबालियां इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर तीनों हुड़दंगियों को काबू में किया।

तीनों की तलाशी ली तो एक के पास से पिस्टल बरामद हुई। उन्हें स्कार्पियो (जेके14सी-1888) के साथ थाने पर लाया गया। इस बीच पूरे इलाके के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।


इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। थाना के इंचार्ज एसएचओ संजय रैना ने बताया कि तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत धारा 336, 160, 34 लगाकर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed