फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   drugs money used in terrorist activities in kashmir valley

पैसों के लिए ड्रग को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे आतंकी

Wed, 06 Jul 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
drugs money used in terrorist activities in kashmir valley
- फोटो : demo pics

कश्मीर में आतंक फैलाने वाले आतंकियों धन कीकमी महसूस हो रही है। ऐसे में पैसों के लिए अब आतंकी संगठन नारकोटिक्स का सहारा ले रहे हैं। वह सीमा पार से बड़े पैमाने पर ड्रग की तस्करी करवा रहे हैं। 

विज्ञापन


साथ ही यहां के युवाओं को भी नशेड़ी बना रहे हैं। पीओक से मिले ताजा इनपुट में कहा गया है कि वहां आतंक की ट्रेनिंग के साथ नारकोटिक्स का भी बड़ा कारोबार चल रहा है। ऐसे में अब भारतीय सेना ने आतंकियों के साथ ही नारकोटिक्स तस्करी को भी राडार पर रख लिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठनों के पास आतंकी गतिविधियों को चलाने और आतंकियों को तैयार करने के लिए पैसे की कमी पड़ रही है। हवाला और बैंक के जरिए होने वाले लेनदेन पर खुफिया एजेंसियों की कड़ी निगरानी की वजह से पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं ने ड्रग्स के जरिए स्थानीय स्तर पर ही आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्करों को धन उपलब्ध कराने के लिए यह रास्ता चुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमाई का बड़ा हिस्सा पहुंच रहा आतंकियों तक

drugs money used in terrorist activities in kashmir valley
आतंकवादी

हालांकि तमाम आतंकी संगठन पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशे के कारोबार से धन जुटाते रहे हैं। पंजाब के इंटरनेशनल बार्डर और जम्मू कश्मीर की एलओसी पर बैठे आतंकियों ने ओजीडब्लयू वर्कर और युवा आतंकियों को नारकोटिक्स की तस्करी के लिए तैयार किया है। 

यह नेटवर्क सरहद से होकर पूरे देश में चल रहा है। जिसमें कई राज्यों के लोग शामिल हैं। राजस्थान, पंजाब, केरल, जम्मू कश्मीर और मुंबई के तस्कर इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं। 

सेना की 16 कार्प के जीओसी आरआर निंभोरकर का भी कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से देखेंगे। सूत्रों की मानें तो एलओसी पर सेना ने भी नारकोटिक्स की होने वाली सप्लाई पर नजर गड़ा दी है और इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed