{"_id":"58ff2fd44f1c1b9928c0ce9d","slug":"drug-smuggler-arrested-with-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 25 Apr 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : डेमो फोटो
आरएस पुरा और जम्मू में सक्रिय कुख्यात अपराधी और नशा तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके पास से हेरोइन और नकदी समेत कई तरह का सामान बरामद किया गया है। चट्ठा पुलिस चौकी की ओर से स्कास्ट के पास नाका लगाकर इसे पकड़ गया।
विज्ञापन
एसडीपीओ गांधी नगर रफीक मन्हास ने बताया कि एसआई संदीप चाढ़क की टीम की ओर से नाका लगाया गया था। जहां मीरां साहिब की तरफ से आते एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में रोका गया। उसके पास काले रंग का बैग था। तलाशी लेने पर बैग से 15 ग्राम हेरोइन, 75800 रुपये नकदी, एक लैपटाप, इंजेक्शन लगाने वाली सिरेंज, पाउच आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम रतन लाल निवासी आरएस पुरा आगरा चक बताया। मन्हास का कहना है कि रतन लाल उर्फ पिद्दू लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय है। इस पर अलग अलग थानों में तस्करी के अलावा अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके पास से काफी कुछ जानकारी मिलेगी। वह यह सामान सतवारी इलाके में बेचना चाहता था।
विज्ञापन