{"_id":"5877ade44f1c1b7c58ba9708","slug":"drug-racket-exposed-in-kashmir-s-budgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पुलिस ने किया ड्रग रैकेट का पर्दाफाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में पुलिस ने किया ड्रग रैकेट का पर्दाफाश
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 12 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
ड्रग रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : डेमो फोटो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस द्वारा एक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है। उन्होंने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कोडीन फॉस्फेट की 1660 बोतलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समय-समय पर बडगाम इलाके में शिकायत मिल रही थी कि इलाके में एक ड्रग रैकेट सक्रिय है, जिसके आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर बडगाम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जो इस गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों की शिनाख्त लबरतल बडगाम के रहने वाले बशीर अहमद राथर, शबीर अहमद मीर, जूरीगुंड के रहने वाले शबीर अहमद वानी और चून बडगाम के रहने वाले मुनीर अहमद डार के तौर पर हुई है और उनके कब्जे से कोडीन फॉस्फेट की 1660 बोतलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन