{"_id":"45c9661ab057f1d51e754a4a6619a5b0","slug":"dead-body-found-on-jammu-srinagar-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर हाईवे सिर कटा शव मिला, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीनगर हाईवे सिर कटा शव मिला, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पंजग्राई के पास एक सर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने धड़ से अलग किए गए सिर को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बरामद किया।
विज्ञापन
कटे हुए सिर का हालत भी काफी खराब है, जिससे मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
मृतक की आयु 30 से 35 साल की लगती है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। चेहरा देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने मार कर फेंक दिया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सिर से कटी लाश देखकर होश उड़ गए।
सिर कटा होने से साफ है कि किसी ने उक्त व्यक्ति की हत्या की है, लेकिन पुलिस अभी संदिग्ध मौत के तहत ही जांच कर रही है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है।