फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   daylight murder in shivaji chowk

शिवाजी चौक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला

Sun, 13 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 13 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
daylight murder in shivaji chowk
शहर के नानक नगर इलाके में रविवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात बाइक सवारों ने दुकान पर सामान लेने आए एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने गले और गर्दन के पिछले हिस्से पर किरचों से तब तक वार किए, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। इतने में अचानक घायल का मामा घटनास्थल पर पहुंच गया। इसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार नानक नगर के सेक्टर-13 में रहने वाले कुलवीर सिंह शिक्षा बोर्ड में चालक के पद पर तैनात हैं। रविवार को वह शिवाजी चौक पर कुछ सामान लेने गया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने कुलवीर पर हमला कर दिया। यह देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। तभी मौके पर घायल के मामा पहुंच गए और उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें गांधी नगर के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। यहां देर रात तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। घायल की गर्दन पर काफी बार वार किए गए हैं, इससे नसें कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed