{"_id":"6566cffe4b79baa62bd47643fc182543","slug":"custodial-death-in-khour-police-jurisdiction-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मर्डर के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत
Updated Wed, 27 Aug 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के खोंड इलाके में पुलिस हिरासत में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की मौत पर इलाके में लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रर्दशन किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने युवक हत्या के आरोप में 24 अगस्त को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने में रखा था। युवक का नाम हरवंश लाल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हरवंश लाल को कई दिनों से थाने में बंद कर रखा था और उसको पुलिस कई दिनों से प्रताड़ित कर रही थी।
पुलिस ने साधी चुप्पी
हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि पुलिस ने युवक को किसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने इलाके में प्रर्दशन किया है और युवक की हत्या के आरोप में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी करावाई की मांग की है।
मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू लाया गया है। अभी अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षारत है।
युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने इलाके में प्रर्दशन किया है और युवक की हत्या के आरोप में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी करावाई की मांग की है।
मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू लाया गया है। अभी अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षारत है।