फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Criminal cases increased in temple city Jammu

मंदिरों के शहर जम्मू में बढ़े आपराधिक मामले, पढ़िए क्या हैं पुलिस के दावे और हकीकत

Wed, 08 Jan 2020 01:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jan 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Criminal cases increased in temple city Jammu
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल पुलिस ने ड्रग्स पर बड़ी मात्रा में कार्रवाई करने का दावा किया है। साथ ही विभिन्न आपराधिक मामलों पर भी काबू पाने की बात कही। लेकिन मंदिरों के शहर जम्मू में थानों में दर्ज होने वाले मामलों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन


इसमें ड्रग्स और रोड एक्सीडेंट के अधिक मामले सामने आए हैं। नगरोटा और दोमाना दो ऐसे थाने हैं, जहां सबसे अधिक केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस का महिला थाना सबसे कम एफआईआर लगाने में शामिल रहा। 2019 में जम्मू जिले के विभिन्न थानों में 4773 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 2018 में करीब 4200 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वूमेन सेल में 23, बस स्टैंड 67, खौड़ 68, अरनिया 83, सिटी 94, पीर मिट्ठा 72, बाग ए बाहु 101, जानीपुर 150, झज्जर कोटली 174, मीरां साहिब 175, गंग्याल 148, कानाचक 186, नवाबाद 186, छन्नी 196, पक्का डंगा 208, बख्शी नगर 219, बिश्नाह 230, अखनूर 235, सतवारी 262, 309 गांधी नगर, त्रिकुटा नगर 318, दोमाना 423, नगरोटा 473 मामले दर्ज हुए हैं। शहर में रैश ड्राइविंग के मामलों में भी इजाफा हुआ है। आसपास के इलाकों में रोड एक्सीडेंट भी बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed