{"_id":"ef84c051b9f9dd130e5c8deb4184ff5e","slug":"crime-branch-produced-challan-against-cheaters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ऐंठता था पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ऐंठता था पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने चालान पेश कर दिया है। वर्ष 2010 में क्राइम ब्रांच ने 420, 465,468, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने नरेश कुमार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इनमें यशपाल भगत निवासी प्रेम चक आरएसपुरा, समीर कुमार निवासी डार्जलिंग, रवि कुमार निवासी सिलीगुड़ी, राजिंदर सिंह निवासी दबलैड़ आरएसपुरा, संजीव कुमार निवासी दवलैड़ आरएसपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
एसएसपी क्राइम ब्रांच मुब्बसर लतीफी ने बताया कि इन लोगों ने युवाओं से रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए हर एक से पांच-पांच लाख रुपये लिए। युवाओं से कहा कि उन्हें रेलवे सहायक स्टेशन मास्टर और टीटी की नौकरी दिलाएंगे। इसके लिए पैसे भी ले लिये और फर्जी नियुक्ति पत्र और रेलवे पास भेज दिए।
विज्ञापन
जब युवक ज्वाइन करने पहुंचे तो उनकी नियुक्तियों को फर्जी करार दिया गया। पूछताछ करने पर पुलिस ने पाया कि समीर और यशपाल भगत वैष्णो देवी में पहली बार मिले। यहीं से इन लोगों की जान पहचान हुई और युवाओं को नौकरी के नाम पर लूटने के लिए गिरोह बना लिया।
क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच पूरी करने के बाद बुधवार को इन सभी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। गिरोह में तीन युवक सिलीगुड़ी और तीन आरएसपुरा के दवलैड़ के रहने वाले हैं। इस समय कोर्ट से जमानत पर हैं।