फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime branch jammu produced challan against cheaters for providing fake certificates

फर्जी गिरोह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा

Tue, 30 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime branch jammu produced challan against cheaters for providing fake certificates
आठवीं कक्षा पास के फर्जी सर्टिफिकेट, स्टेट सब्जेक्ट और कास्ट सर्टिफिकेट मुहैया कराने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2005 में 420, 467, 468, 471 के तहत रमेश चंद निवासी कथोली सांबा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। नौ साल की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।
विज्ञापन


रमेश चंद ने शिकायत में कहा था कि  उनके बेटे रछपाल को पवन कुमार और सतपाल निवासी कथोली ने आठवीं कक्षा पास का सर्टिफिकेट दिलाने के लिए आठ हजार रुपये मांगे और नौकरी दिलाने के लिए भी कहा। पांच महीने के बाद दोनों फिर उसके बेटे से मिले और कहा कि आठवीं कक्षा से नौकरी की बात नहीं बन रही। इसलिए उसके बेटे से 22 हजार रुपये और लिए। इसके बदले दसवीं कक्षा पास का सर्टिफिकेट, स्टेट सब्जेक्ट और कास्ट सर्टिफिकेट दिया, जो जांच के बाद फर्जी निकले।
विज्ञापन


एसएसपी क्राइम ब्रांच मुब्बसर लतीफी का कहना है कि पुलिस ने जांच में पाया कि पांच आरोपियों पवन कुमार, सतपाल, सोहन लाल सभी निवासी कथोली, रछपाल निवासी कल्याणा आरएस पुरा और अशोक कुमार निवासी बिश्नाह ने फर्जी दस्तावेज देकर युवक को लूटा। इन पांचों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। इसके बाद कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने पेश किया चालान
रिश्वत लेने के आरोप में धरे गए पुलवामा जिले के अरिहल हलका के पटवारी के खिलाफ कश्मीर विजिलेंस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। वर्ष 2012 में तब रहे पटवारी अब्दुल हमीद शेरगुजरी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। गुलाम मोहिउदीन की शिकायत पर विजिलेंस ने पटवारी को दबोचा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed