BIPP घोटाले में आठ के खिलाफ मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच विभाग ने बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम घोटाले में आठ और लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर मामला दर्ज किया है।
उनके खिलाफ अवैध रूप से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2012 पास करने के अलावा इस घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इन लोगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने स्पेशल जज एंटी-करप्शन के कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।
ये हैं आठ आरोपियों के नाम
क्राइम ब्रांच ने जिन 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, उनमें अब्दुल हमीद भट निवासी क्रालटेंग सोपोर, सोहेल अहमद वानी निवासी नानिल अनंतनाग, बशीर अहमद तांत्रे निवासी वानबल रंगरेट, महविश बशीर निवासी वानबल रंगरेट, डॉ. परवीन निवासी कयूम कॉलोनी रावलपुरा श्रीनगर।
बीनिश भट निवासी कयूम कॉलोनी रावलपुरा श्रीनगर, डॉ. सबीना निवासी हाफिज कॉलोनी पीरबाग श्रीनगर और मंशा निवासी हाफिज कॉलोनी पीरबाग़ श्रीनगर शामिल हैं।
जबकि महक हमीद जोकि नाबालिग है, के खिलाफ चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रट श्रीनगर के कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी।
29 छात्र, 24 अभिभावक, 6 दलाल
क्राइम ब्रांच द्वारा दायर की गई इस चार्जशीट के साथ कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2012 घोटाले में मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद पीर को लेकर कुल आरोपियों की गिनती 60 तक पहुंच गई है, जिनमें से 29 छात्र, 24 अभिभावक और 6 दलाल शामिल हैं।
मुश्ताक अहमद पीर घोटाले के समय बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशनस के अध्यक्ष थे। गौरतलब है कि राज्य में हुए एमबीबीएस घोटाले ने सबको हैरान करके रख दिया था।
यह चौंका देने वाला घोटाला राज्य में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2012 के दौरान हुआ जिसके टेस्ट पेपर उस समय के जम्मू व कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम के चेयरमैन द्वारा लीक आउट किए गए थे।