फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   couple registered a case of attempted suicide

दंपति पर आत्महत्या प्रयास का मामला दर्ज

Sun, 26 Apr 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 26 Apr 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
couple registered a case of attempted suicide

घरेलू कलह के चलते गुस्साए दंपति द्वारा पहले हाथों की नस काटने और फिर एक-दूसरे पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


फिलहाल दोनों का जीएमसी में इलाज चल रहा है। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानीपुर के एसएचओ अजीत सिंह के मुताबिक दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई बनती है, जिसके चलते मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई दोनों के दुरुस्त होने पर बढ़ाई जाएगी, ताकि कोर्ट में पेश होने के लिए वह तैयार हो सकें। दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में पिछले काफी अरसे से लक्कड़ मंडी जानीपुर में रह रहे हैं। पति मेहनत मजदूरी करता है, जबकि पत्नी घरेलू है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

नस काटने और एसिड फेंकने की घटना से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मामला थाने पहुंचा था। दोनों को विवाद न करने की शर्त पर घर भेजा गया था।

पति की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हाथ की नस काटने से शरीर में से काफी खून निकल चुका है। घटना चौक चबूतरा इलाके में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed