फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   constable was arrested for selling heroin

कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही करता था हेरोइन की सप्लाई

Sun, 27 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 27 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
constable was arrested for selling heroin
युवाओं को चिट्टा (हेरोइन) बेचने के आरोप में पुलिस का एक कांस्टेबल गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से हेरोइन बरामद की गई है। वह पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू में तैनात है। सरवाल में हेरोइन ले जाते वक्त कांस्टेबल को पुलिस ने हेरोइन के साथ जब्त किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला है कि वह लंबे समय से ऐसा करता आ रहा है। हेरोइन के साथ कांस्टेबल के पास नशीले कैप्सूल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल अरविंद कपूर को सरवाल में रविवार दोपहर को दबोचा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके पास हेरोइन है। इसके बाद पुलिस ने नाका लगा उसकी तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ नशीले कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। कांस्टेबल को बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। कांस्टेबल से पूछताछ में पता चला है कि वह पिछले काफी समय से हेरोइन की सप्लाई करता है। उसके साथ और कौन-कौन लोग हैं, इसकी छानबीन की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि शहर में हेरोइन का नशा बढ़ता ही जा रहा है। युवा वर्ग इसकी चपेट में तेजी से आ रहा है। पढ़े-लिखे और बड़े घरों के युवा इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले खर्च करते हैं और फिर खर्च पूरा न होने पर इसको बेचते हैं। अब तो पुलिस के कांस्टेबल भी ऐसा कर रहे हैं। करीब दो साल पहले राजोरी में भी दो कांस्टेबलों को नशीले पदार्थ बेचते हुए दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed