{"_id":"581a25aa4f1c1bae31436f40","slug":"constable-arrested-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदी वर्दी में अधिकारी ने कांस्टेबल का रिश्वत लेते किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदी वर्दी में अधिकारी ने कांस्टेबल का रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरुपिया बने अधिकारी ने नगरोटा टोल पोस्ट में एक कांस्टेबल को ट्रक चालकों से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एसएसपी जम्मू ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े कांस्टेबल राज कुमार को लाइन हाजिर किया और जांच के आदेश जारी किए।
जानकारी के अनुसार नगरोटा टोल पोस्ट पर घाटी जा रहे ट्रक चालकों से रिश्वत लेेने की कई शिकायतें पुलिस अधिकारियों को मिल रही थीं। टोल पोस्ट से ट्रक को निकलने के लिए सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक लिए जा रहे हैं। शिकायत में ऐसा कहा गया।
शिकायत में यह भी बताया गया कि रुपये नहीं देने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। ट्रकों को रोक दिया जाता है और उसका समय भी खराब होता है। ट्रक चालकों को घाटी में सामान पहुंचाने का तय समय दिया गया होता है। सामान अगर देरी से पहुंचे तो उसे जुर्माना होता है और व्यापार भी प्रभावित होता है। लाखों रुपये का नुकसान होता है।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल ने टोल पोस्ट से निकलने का रेट बढ़ा दिया और एक ट्रक चालक से चार सौ रुपये ले लिए। शिकायत के कारण ट्रक के बीच पहले से ही नगरोटा क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी सादा वर्दी में मौजूद थे। कांस्टेबल को इस अधिकारी की पहचान नहीं हो पाई और उसने रंगे हाथों कांस्टेबल को पकड़ा।
ट्रक चालक से कांस्टेबल ने चार सौ रुपये लिए और उसे जेब में रखा। जेब से इन रुपयों को हासिल कर लिया गया और नगरोटा थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने मामला दर्ज होने के बाद कांस्टेबल राज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।