{"_id":"56fa92b24f1c1bec33f002d5","slug":"collision-of-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक काफिले की गाड़ी और मेटाडोर में टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक काफिले की गाड़ी और मेटाडोर में टक्कर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह से जम्मू की ओर जा रहे स्थानीय विधायक दिलीप सिंह परिहार के काफिले की एक गाड़ी और सामने से आ रही मेटाडोर में मंगलवार को जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में विधायक के तीन सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।
इनमें से दो को नाजुक हालत में जम्मू एयरलिफ्ट किया गया। विधायक की गाड़ी पीछे थी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक विधायक दिलीप सिंह परिहार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद जम्मू लौट रहे थे।
जब वह भद्रवाह से पांच किलोमीटर आगे सरना पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मेटाडोर (जेके06-0934) के साथ उनके काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मी की जिप्सी की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों को आनन-फानन में उप जिला अस्पताल भद्रवाह पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद राजिंद्र सिंह और हाकम सिंह निवासी जम्मू को एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
जबकि तीसरे सज्जाद हुसैन की हालत सामान्य है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेटाडोर का चालक हादसा होते ही गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।