{"_id":"576d87c84f1c1b0f32b4925c","slug":"clash-between-two-gruop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में खूनी संघर्ष, दस जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में खूनी संघर्ष, दस जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
झड़प
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद को लेकर नगरोटा के शीबा गांव में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दस लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
दोनों गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई और एक-दूसरे पर लाठियां बरसाईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को शांत किया, लेकिन इससे पहले दस लोग घायल हो चुके थे। पुलिस ने मारपीट को लेकर केस दर्ज कर लिया है।
घायलों में शीबा के रहने वाले एक गुट में गफूर, साईं, नीमा बीबी, शमीम अख्तर, नसीब अली, शामिल हैं, जबकि दूसरे गुट में शौकत अली, शीबा बीबी, नूर अली, जमात अली, सदीका बीबी, मोहम्मद सदीक शामिल हैं। यह सभी लोग जीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं।
दोनों गुटों से बात करने पर यह सामने आया कि सरकारी जमीनी पर दोनों गुट अपना-अपना हक बता रहे हैं। एक गुट के शुक्रवार को जमीन पर खेतीबाड़ी करने की जानकारी दूसरे गुट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों गुट एक-दूसरे के सामने आ गए और पहले तीखी बहसबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें जमकर लाठियां और पत्थर चले। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों गुटों को शांत किया।