फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   child killed in property dispute in jammu

जमीन विवाद ने ली नवजात की जान

Mon, 28 Sep 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 28 Sep 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
child killed in property dispute in jammu

विज्ञापन
तहसील के किला दराल गांव में जमीन विवाद में हुए संघर्ष में 15 दिन के शिशु की जान चली गई। नवजात की मां भी जख्मी हुई है। आरोपियों ने घर में घुसकर पत्थर बरसाए थे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

मामला रविवार की देर शाम का है। पुलिस के मुताबिक किला दराल निवासी मोहम्मद नाजिर का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही है।
विज्ञापन


नौशेरा एसएचओ ने बताया कि नाजिर ने दो आरोपियों मोहम्मद कालू और अब्दुल मुस्तफा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नाजिर ने बताया कि रविवार की शाम को दोनों उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने परिवार के सदस्यों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घर में उसकी पत्नी रजिया बेगम भी थी। वह 15 दिन के बच्चे को गोद में लिए थे। आरोपियों ने परिवार के सभी सदस्यों को ताबड़तोड़ पत्थर मारने शुरू कर दिए।

रजिया और बच्चे को भी कई पत्थर लगे। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। बच्चे की हालत बेहद नाजुक हो गई। हमला करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

नाजिर ने पत्नी और बच्चे को आननफानन में उप जिला अस्पताल नौशेरा में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने शिशु को मृत घोषित कर दिया। शिशु की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

रजिया को उपचार करने के बाद सोमवार को घर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शिशु के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। एसएचओ ने बताया कि नासिर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।


विवाद में शिशु की जान गई है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। साथ ही जमीन विवाद की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed