{"_id":"57ebbb534f1c1b8167573b9e","slug":"child-killed-in-accident-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बेकाबू कार ने बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में बेकाबू कार ने बच्ची को कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को कार का भी पता नहीं चल पाया है।
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। हादसा छन्नी के आर्म्ड पुलिस गेट के सामने हुआ। मृतक बच्ची की आयु डेढ़ साल बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बाल सिंह छन्नी में एक निजी फ्लैट में चौकीदार का काम करता है। बुधवार को सुबह वह चौकीदारी कर रहा था और उसकी डेढ़ साल की बेटी पायल उसके आसपास घूम रही थी।
खेलते-खेलते वह गेट से बाहर आ गई। तभी एक तेज रफ्तार कार आई और उसे कुचल कर निकल गई। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खून अधिक बह जाने के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने वाला चालक वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अभी तक कार का पता नहीं लगाया जा सका है। न ही चालक का कोई पता चल पाया।