फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cheating in Home Industry

गृह उद्योग के नाम पर लोगों से हो रही ठगी

Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
cheating in Home Industry
धोखा - फोटो : Demo Pic.
बेरोजगारों को रोजगार और घर बैठे हजारों रुपये कमाने के विज्ञापनों के दावे पर कई लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। मशीन और किट मुहैया कराने के नाम पर लोगों से हजारों रुपये लिए जा रहे हैं और बाद में उन्हें कोई सामान भी नहीं दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार समाचार पत्रों में छपे विज्ञापनों से आकर्षित होकर कई लोग घरेलू उद्योग लगाने के लिए कंपनियों के झांसे में आए।
विज्ञापन


हाल ही में डिस्पोजल मशीन लगाने के नाम पर आरएस पुरा के जोगिंदर सिंह से लाखों रुपये ठग लिए गए। डूना, प्लेट आदि का उत्पादन करने वाली मशीन के लिए ढाई लाख रुपये तक ले लिए गए। मशीन भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे कमाने के चक्कर में फंस रहे लोग

cheating in Home Industry
Fraud - फोटो : Demo Pic.
छन्नी हिम्मत की सविता कुमारी ने भी विज्ञापन पढ़कर घर के  खुले प्रांगण में टावर लगाने के लिए कंपनी को दस हजार रुपये दिए। टावर भी नहीं लगा और रुपयेे भी वापस नहीं मिले। प्लास्टिक बैग, जूट बैग, पापड़ आदि घरेलू उद्योग की स्थापना के  लिए कई लोग अपने रुपये गवां चुके हैं।

बख्शी नगर के रमण कुमार के अनुसार डिस्पोजल मशीन लगाने के लिए पहले उससे पचास हजार रुपये मांगे गए। उन्हें बताया गया कि हर महीने घर बैठे पचास हजार रुपये की आमदनी होगी। मशीन भी नहीं मिली और अपना रुपया भी चला गया।

क्राइम ब्रांच के एसएसपी मुब्बसर लतीफी के अनुसार एक मामले में कोर्ट में चालान पेश किया है। ठगी हुई है और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐसे भी मामले प्रकाश में आए हैं। जहां किट दी गई है और कुछ लोगों ने घर का सामान भी तैयार कर लिया। सामान तैयार करने के बाद उसे खरीदने का भी विज्ञापन कंपनी ने दावा किया, लेकिन उसे बाद में खरीदा भी नहीं गया। पुलिस ने ऐसे ठगों से बचने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed